ऊपर के पदों से हो शुरुआत: L&T के चेयरमैन के बयान 'हफ्ते में 90 घंटे काम' पर राजीव बजाज
बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के 'हफ्ते में 90 घंटे काम करने' वाले बयान पर कहा है, "हफ्ते में 90 घंटे काम का चलन सिस्टम के सबसे ऊपर से शुरु होना चाहिए।" उन्होंने कहा, "मायने नहीं रखता कि आप कितने घंटे काम करते हैं। आप कितना बेहतर काम करते हैं...यह मायने रखता है।"