ऊर्जा संकट के बीच पाकिस्तान ने रात 8 बजे तक बाज़ार और रेस्टोरेंट को बंद करने की बनाई योजना
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के ऊर्जा संकट और महंगाई से जूझने के बीच एक नई योजना पेश की है जिसके तहत वहां बाज़ार, होटल व रेस्टोरेंट रात 8 बजे और शादी के हॉल रात 10 बजे तक बंद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि ये कुछ कदम लागू करने से पाकिस्तान 62 अरब पाकिस्तानी रुपए बचा सकेगा।