ऋचा-अली की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने कैलिफोर्निया में जीता जॉन कैसवेट्स अवॉर्ड
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फज़ल की पहली प्रोडक्शन फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' ने 40वें इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवॉर्ड्स में जॉन कैसवेट्स अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड जीतने पर ऋचा ने कहा, "डेब्यू प्रोडक्शन के लिए पुरस्कार जीतना एक सपने जैसा लगता है।" कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में आयोजित एक समारोह में फिल्म ने यह पुरस्कार जीता है।