ऋचा चड्ढा और अली फज़ल हैं फिल्म इंडस्ट्री के 'बेस्ट कपल': मनीषा कोइराला
अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और उनके पति व अभिनेता अली फज़ल के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही मनीषा ने लिखा, "फिल्म इंडस्ट्री में जितने भी कपल से मिली हूं उनमें से ऋचा और अली 'बेस्ट कपल' हैं।" वीडियो में वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' के लेखक मोइन बेग भी दिखाई दे रहे हैं।