ऋचा चड्ढा व अली फज़ल के प्रोडक्शन की 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' गौथम अवॉर्ड्स के लिए नामित
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' अमेरिका के गौथम अवॉर्ड्स के लिए नामित हुई है। शुचि तलाटी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 'ब्रेकथ्रू डायरेक्टर' कैटेगरी के लिए नॉमिनेट किया गया है। इस पर ऋचा और अली ने कहा, "हमें शुची और 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' की पूरी टीम पर गर्व है।"