ऋचा और अली ने बताया, वे कानूनी रूप से 2.5 साल पहले ही कर चुके हैं शादी
ऋचा चड्ढा और अली फज़ल के प्रवक्ता ने बताया है कि दंपति 2020 से शादीशुदा है। एक बयान में कहा गया, "यह स्पष्ट करना है कि वे दोनों कानूनी रूप से 2.5 साल पहले ही शादी कर चुके हैं। फिलहाल वे परिवार संग इसकी रस्में पूरी कर रहे हैं।" दोनों लखनऊ और दिल्ली में वेडिंग रिसेप्शन आयोजित कर चुके हैं।