ऋचा और अली फज़ल ने अपने संगीत में किया 'अंबरसरिया' गाने पर डांस, सामने आया वीडियो
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फज़ल की मेहंदी और संगीत समारोह से उनके डांस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में वे दोनों क्रमशः 'रावण' और 'फुकरे' फिल्म के गाने 'रांझा रांझा' और 'अंबरसरिया' पर डांस करते नज़र आएं। इससे पहले ऋचा और अली ने अपनी फूल हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें शेयर की थीं।