ऋण धोखाधड़ी मामले में दीपक, चंदा कोचर और धूत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ऋण धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को सीबीआई की विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीबीआई ने वेणुगोपाल धूत को 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। चंदा कोचर और उनके पति दीपक 23 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए थे।