ऋण धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन के चेयरमैन वेणुगोपाल 3 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए
सीबीआई कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में वीडियोकॉन समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत को 3-दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया है। वहीं, इसी मामले में कोर्ट ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर की हिरासत तीन दिन और बढ़ा दी है। गौरतलब है, यह कथित धोखाधड़ी 2009-2011 के बीच हुई थी।