ऋतिक को डेट कर रही हूं इसलिए 2 साल से वॉइस ओवर आर्टिस्ट का काम नहीं मिला: सबा आज़ाद
ऐक्ट्रेस-गायिका सबा आज़ाद ने कहा है कि उन्हें 2 साल से वॉइस ओवर आर्टिस्ट का काम नहीं मिला। बकौल सबा, एक डायरेक्टर को लगा कि वह ऋतिक रोशन को डेट कर रही हैं इसलिए उन्हें काम नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, "क्या हम ऐसे युग में हैं...जहां हमें लगता है कि सफल पार्टनर होने पर महिला को कमाने की ज़रूरत नहीं?"