ऋतिक ने सबा के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा- हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर; लोग पूछने लगे सवाल
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिनेत्री-गायिका सबा आज़ाद के साथ तस्वीर शेयर कर इंस्टाग्राम पर लिखा है, "हैप्पी एनिवर्सरी पार्टनर। 1.10.2024" पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने 'Aweww !! ❤️❤️❤️' कमेंट किया जबकि अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा ने 'लव लव लव ❤️❤️' लिखा। वहीं, कुछ इंस्टाग्राम यूज़र्स ने 'शादी कब हुई?🤔' और 'एनिवर्सरी?' जैसे कमेंट भी किए।