ऋतिक रोशन की मां को पसंद नहीं आई खुशी कपूर की 'नादानियां', फिल्म के रिव्यू पर किया कमेंट

अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने फिल्म 'नादानियां' की आलोचना करती हुई एक सटायर रिव्यू पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "इस रिव्यू से मैं पूरी तरह सहमत हूं।" दरअसल, एक इंस्टाग्राम यूज़र 'फ्रेडी बर्डी' ने खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान की फिल्म में मूल कमियों को उजागर करते हुए उसे क्लीशे और प्रेडिक्टेबल बताया था।

Load More