ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को किराए पर दिया अपना मुंबई स्थित आवास
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर ऋतिक रोशन ने अपने जुहू (मुंबई) स्थित आलीशान फ्लैट को अपनी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद को ₹75,000/माह के किराए पर दिया है। यह संपत्ति 'मन्नत अपार्टमेंट' में है जहां सबा एक वर्ष तक रहेंगी। रोशन ने वर्ष 2020 में ₹97.5 करोड़ में इस अपार्टमेंट में 3 फ्लोर्स खरीदे थे जिसमें 18वां, 19वां और 20वां फ्लोर शामिल है।