ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक को दिया समर्थन, उनसे जुड़ा वीडियो किया शेयर
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने ऐक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन किया है और अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनसे जुड़ा वीडियो शेयर किया। शेयर किए गए वीडियो में वांगचुक कहते हैं, "आप कब जागेंगे...20 बच्चों ने अपना जीवन खत्म कर लिया है।" गौरतलब है कि वांगचुक के लिए सोनाक्षी सिन्हा और उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी आवाज़ उठा चुके हैं।