ऋतिक बेहद प्यारे हैं, शूटिंग खत्म होने पर मैं रोई थी: 'विक्रम वेधा' के को-ऐक्टर पर राधिका
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिंदी रीमेक में काम करने पर कहा है कि इसकी शूटिंग खत्म होने के बाद वह रोई थीं। उन्होंने अपने को-ऐक्टर सैफ अली खान और ऋतिक रोशन को लेकर कहा है, "सैफ के साथ काम करना बहुत पसंद है...वह बेहद मज़ाकिया हैं। ऋतिक बेहद प्यारे हैं...उनसे कई चीज़ों पर बातचीत की।"