ऋतिक रोशन के अपार्टमेंट में पत्नी व बेटी संग किराए पर रहेंगे वरुण धवन: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐक्टर वरुण धवन ने मुंबई के जुहू में ऐक्टर ऋतिक रोशन के सी-फेसिंग अपार्टमेंट को किराए पर लेने का फैसला किया है जिसमें वह अपनी पत्नी नताशा दलाल व बेटी संग रहेंगे। बकौल रिपोर्ट, इस अपार्टमेंट में शिफ्ट होने पर वह (वरुण) ऐक्टर अक्षय कुमार और फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के पड़ोसी बन जाएंगे।