ऋतिक रोशन पर बयान को लेकर जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ किया मानहानि का केस
गीतकार जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया है। दरअसल, कंगना ने लगातार आरोप लगाए थे कि जावेद ने उन्हें अपने घर पर बुलाया और ऋतिक रोशन से उनके कथित रिश्ते के बारे में बोलने को लेकर धमकी दी थी। जावेद ने कहा कि कंगना द्वारा किए गए वीडियो इंटरव्यू से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।