ऋतिक से माफी न मांगने पर जावेद अख्तर ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी: कंगना

गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के केस को लेकर मुंबई (महाराष्ट्र) के एक कोर्ट में सोमवार को पेश हुईं कंगना रनौत ने कहा कि ऋतिक रोशन से माफी न मांगने पर जावेद ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। कंगना ने बताया कि जावेद ने कहा था, "तुम्हारी छवि...बिगड़ जाएगी और...तुम्हें खुदकुशी करनी पड़ेगी...उनके पास राजनीतिक...ताकत है।"

Load More