ऋतुराज गायकवाड़ के छक्के पर धोनी के रिऐक्शन का वीडियो हुआ वायरल
वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई) में रविवार को एमआई के आकाश मधवाल की गेंद पर सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के छक्के के बाद महेंद्र सिंह धोनी के रिऐक्शन का वीडियो वायरल हो गया है। ऋतुराज ने सीएसके की पारी के 15वें ओवर में डीप पॉइंट के ऊपर से यह छक्का लगाया था। ऋतुराज ने मैच में 69(40) रनों की पारी खेली।