ऋतुराज गायकवाड़ के साथ शादी से मेरे क्रिकेट करियर पर नहीं पड़ेगा असर: उत्कर्षा पवार
भारतीय बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ से जून में शादी करने वालीं क्रिकेटर उत्कर्षा पवार ने कहा है कि ऋतुराज के साथ शादी से उनके क्रिकेट करियर पर असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, "मैं जब तक चाहूंगी और जब तक मेरा शरीर मुझे खेलने की इजाज़त देगा तब तक क्रिकेट खेलती रहूंगी। हर कोई इसको लेकर 100% नहीं 200% निश्चिंत हो जाए।"