ऋतुराज गायकवाड़ ने जड़ा अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक

भारतीय ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक जड़ दिया है। 26 वर्षीय गायकवाड़ ने मंगलवार को गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20I मैच में 52 गेंदों पर शतक पूरा किया। मैच में गायकवाड़ ने 13 चौके और 7 छक्कों की मदद से 57 गेंदों पर 123* रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने 222/3 का स्कोर बनाया।

Load More