ऋतुराज ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक जड़ने के साथ ही तोड़े कौन-कौनसे रिकॉर्ड?
सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल-2024 में मंगलवार को एलएसजी के खिलाफ शतक जड़ा जो उनके आईपीएल करियर का दूसरा शतक था। फाफ डुप्लेसी को पछाड़कर ऋतुराज बतौर ओपनर सीएसके के लिए सर्वाधिक अर्धशतक (17) लगाने वाले बल्लेबाज़ बने। डुप्लेसी ने सीएसके के लिए 16 अर्धशतक जड़े थे। ऋतुराज सीएसके के लिए 2,000 रन बनाने वाले पहले ओपनर बने।