ऋद्धिमान साहा ने किया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का एलान
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा ने एलान किया है कि वह क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने X पर लिखा, "किक्रेट में शानदार सफर के बाद रणजी ट्रॉफी का यह सीज़न मेरा आखिरी सीज़न होगा। रिटायर होने से पहले मैं रणजी ट्रॉफी में बंगाल की ओर से खेलने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।"