ऋद्धिमान साहा को कम आंका जाता है लेकिन वह काफी खतरनाक प्लेयर हैं: सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने गुजरात टाइटंस के 37-वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋद्धिमान साहा को लेकर कहा है कि उन्हें कम आंका जाता है लेकिन वह काफी खतरनाक प्लेयर हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें काफी हाई रेट करता हूं...साहा स्पिनर्स और तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ कहीं भी शॉट्स खेल सकते हैं।" साहा ने आईपीएल 2022 में अब तक 9-मैच में 312 रन बनाए हैं।