ऋषिकेश एम्स पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मां का लिया हाल-चाल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ऋषिकेश (उत्तराखंड) स्थित एम्स में अपनी मां सावित्री देवी का हाल-चाल जाना और रुद्रप्रयाग हादसे में घायल लोगों से भी मुलाकात की। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को कुछ दिन पहले आंखों में परेशानी हुई थी जिसके बाद उन्हें जांच के लिए ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था।