ऋषिकेश में कांवड़ियों ने छोड़ीं शराब की बोतलें, टीवी चुरा ले गए; महिला ने कहा- क्या गंध मचाई
ऑनलाइन एक वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि ऋषिकेश के एक होटल के कमरे में कांवड़ियों ने कथित तौर पर शराब की 6 बोतलें छोड़ दीं और टीवी व एक छोटा फ्रिज भी चुरा लिया। वीडियो में एक महिला कह रही है, "ये हैं भोले के भक्त, क्या गंध मचाई है...शुद्ध नगरी को अशुद्ध करने आए हैं।"