ऋषिकेश में गंगा घाट पर युवक व युवती ने बनाई अश्लील रील, एफआईआर दर्ज

ऋषिकेश (उत्तराखंड) में जानकी सेतु पुल के पास गंगा घाट पर एक युवक व युवती ने अश्लील रील बनाई जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद युवक ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से रील हटा दी है। बकौल पुलिस, रील बनाने वाले युवक-युवती की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Load More