ऋषभ पंत हुए इंडिया-ए के मैच से बाहर, टेस्ट सीरीज़ में भी खेलना तय नहीं
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच में भी नहीं खेलेंगे। वह साइड स्ट्रेन की चोट से उबर रहे हैं और बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अभ्यास कर रहे हैं। इसके चलते उनके 19-नवंबर से शुरू होने वाली भारत-न्यूज़ीलैंड टेस्ट सीरीज़ में खेलने पर भी संशय है। तिलक वर्मा उनकी जगह टीम में शामिल हुए।