ऋषभ पंत ने WTC में पूरे किए 100 डिसमिसल, ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने
भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में अपने 100 डिसमिसल (87 कैच व 13 स्टंपिंग) पूरे कर लिए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय और दूनिया के तीसरे विकेटकीपर हैं। पंत ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान 3 कैच पकड़ने के साथ यह उपलब्धि हासिल की।