ऋषभ पंत ने जड़ा 95 मीटर लंबा छक्का, स्टेडियम की छत पर लगा सोलर पैनल टूटा
ऋषभ पंत ने श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लाहिरू कुमारा की गेंद पर 95 मीटर लंबा छक्का लगाया जो कोलंबो के SSC स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल पर जाकर गिरा और उसे नुकसान पहुंचा। एक दिन पहले कुमारा की गेंद से बाईं कलाई पर चोट लगने के कारण 'रिटायर्ड हर्ट' होने के बावजूद पंत दूसरे दिन बल्लेबाज़ी करने उतरे।