ऋषभ पंत ने स्टार्टअप TechJockey में ₹7 करोड़ में खरीदी 2% हिस्सेदारी
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने ऑनलाइन सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस TechJockey.com में ₹7.40 करोड़ में 2% हिस्सेदारी खरीदी है। यह निवेश ₹370 करोड़ के बाज़ार मूल्यांकन पर किया गया है। इस स्टार्टअप को ज़ोमैटो के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट आकाश नांगिया व अर्जुन मित्तल ने 2017 में शुरू किया था और यह सॉफ्टवेयर विक्रेताओं को छोटे कारोबारों से जोड़ता है।