न्यूजीलैंड दौरे से पहले ऋषभ पंत को मिली फिटनेस की हरी झंडी, गुरूवार को होंगे रवाना
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत साइड स्ट्रेन की चोट से उबर चुके हैं और गुरुवार को न्यूजीलैंड रवाना होंगे। इससे पहले उन्हें बुधवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन से गुजरना होगा। मेडिकल टीम उनकी रिकवरी से संतुष्ट है। हालांकि, पहले टेस्ट में उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका देने पर भी विचार हो सकता है।