ऋषभ पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, चंद मिनटों में श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूटा
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्हें आईपीएल-2025 के मेगा ऑक्शन में एलएसजी ने ₹27 करोड़ में खरीदा है। पंत को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और एसआरएच भी बिडिंग वॉर में शामिल रहीं। गौरतलब है, चंद मिनट पहले ही श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी (₹26.75 करोड़) बने थे।