ऋषभ पंत की कार ऐक्सिडेंट वाली जगह पर भरे गए पॉटहोल्स, वीडियो आया सामने
क्रिकेटर ऋषभ पंत का रुड़की हाइवे पर जिस जगह ऐक्सिडेंट हुआ था वहां के पॉटहोल्स भरे जाने का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल, दिल्ली ऐंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा था कि एक पॉटहोल से बचने के चक्कर में पंत की कार का ऐक्सिडेंट हुआ था। बकौल रिपोर्ट्स, एनएचएआई ने इस सड़क की मरम्मत का आदेश दिया था।