उत्तराखंड में क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में पंत की कार डिवाइडर से टकराने के बाद उछलती हुई दिख रही है। गौरतलब है कि इस हादसे में पंत की कार पूरी तरह जल गई है और पंत को चोटें आई हैं लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।