ऋषभ पंत के कार हादसे के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने की उनकी सलामती की दुआ

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के कार हादसे के बाद कई पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों ने उनकी सलामती की दुआ की है। हसन अली ने ट्वीट किया, "उम्मीद है कि कुछ गंभीर न हुआ हो। इंशाअल्लाह आप जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करें।" शोएब मलिक ने लिखा, "पंत के ऐक्सिडेंट के बारे में अभी पता चला, जल्द ठीक हों भाई।"

Load More