ऋषभ पंत के घुटने की हुई सफल सर्जरी, मुंबई में 3 घंटों तक चला ऑपरेशन: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स में बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के घुटने की 3 घंटों तक चली सर्जरी सफल रही है। उत्तराखंड में सड़क हादसे में घायल हुए पंत को देहरादून से एयरलिफ्ट कर कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल (मुंबई) में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में हो रहा है।