ऋषभ पंत के छक्के से चोटिल हुआ कैमरामैन; पंत ने मांगी माफी
डीसी और जीटी के आईपीएल मैच के दौरान बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के छक्के से एक कैमरामैन चोटिल हो गया। इंडियन प्रीमियर लीग द्वारा X पर शेयर किए गए वीडियो में पंत कह रहे हैं, "सॉरी देबाशीष भाई, आपको चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था…उम्मीद करूंगा कि आप जल्द ही ठीक हो जाएं, गुड लक।"