ऋषभ पंत को कार हादसे के बाद सड़क किनारे ले गए लोगों का वीडियो सामने आया
क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का ऐक्सीडेंट होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कार जलती हुई और पंत बेसुध अवस्था में सड़क पर गिरे दिख रहे हैं। इसके बाद उन्हें सड़क किनारे डिवाइडर पर ले गए लोगों का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बताया था कि पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर आए थे।