ऋषभ पंत ने चोट से वापसी के बाद तीसरे मैच में जड़ा अर्धशतक

डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने चोट के बाद प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी के बाद रविवार को अपने तीसरे मैच में अर्धशतक जड़ा। 26 वर्षीय पंत ने सीएसके के खिलाफ 31 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा और वह 4 चौके व 3 छक्के की बदौलत 51(32) रन बनाकर आउट हुए। पंत 30 दिसंबर 2022 को कार हादसे में घायल हुए थे।

Load More