ऋषभ पंत ने 'दूसरी जन्मतिथि' के साथ अपना सोशल मीडिया बायो किया अपडेट
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर बायो अपडेट किया है। 30 दिसंबर 2022 को कार हादसे में घायल होने के बाद रिकवर हो रहे पंत ने अपने सोशल मीडिया बायो में 'दूसरी जन्मतिथि' 5/01/2023 लिखी है। गौरतलब है, पंत 4 जनवरी को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हुए थे और बाद में उनकी सर्जरी हुई थी।