ऋषभ पंत ने फिट होने के लिए सब कुछ किया है, यही वजह है कि एनसीए उन्हें मंज़ूरी देगी: गांगुली
दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने बल्लेबाज़ ऋषभ पंत की वापसी को लेकर 'टीओआई' से बात की है। गांगुली ने कहा, "उन्होंने (ऋषभ) फिट होने के लिए सब कुछ किया है और इसी वजह से नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) उन्हें मंज़ूरी देगी।" गौरतलब है, दिसंबर 2022 में हुए कार हादसे के बाद ऋषभ रिकवर हो रहे हैं।