ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद दिल्ली में मैच खेलने को लेकर शेयर किया वीडियो
डीसी के कप्तान ऋषभ पंत ने लंबे समय बाद दिल्ली में मैच खेलने को लेकर फैन्स के लिए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "डीसी की जर्सी में आने पर उत्साह, घबराहट, मन में तितलियां उड़ने जैसी मिक्स्ड फीलिंग्स रहेंगी लेकिन अपनी दिल्ली के सामने फिर बैट घुमाने की खुशी होगी।" शनिवार को दिल्ली में डीसी-एसआरएच का मैच होगा।