ऋषभ पंत ने शेयर किया ट्रेडमिल पर दौड़ने का वीडियो, वॉर्नर ने कहा- 'मेड माय डे'
कार हादसे के बाद रिहैब में चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने ट्रेडमिल पर दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, "कोई शॉर्टकट नहीं, सिर्फ और सिर्फ हसल।" वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने लिखा, "मेड माय डे।" गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में पंत कार हादसे का शिकार हुए थे।