ऋषभ पंत ने शेयर की अपने अपरंपरागत शॉट की तस्वीर, लिखा- 'कहां गिर रहा है भाई'
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में एलएसजी के खिलाफ मैच में लगाए गए अपने एक अपरंपरागत शॉट की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "कहां गिर रहा है भाई शॉट मारते हुए, कौनसा ऐंगल बनाने की कोशिश कर रहा?" शुक्रवार को हुए मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की।