ऋषि कपूर की 71वीं जयंती पर पत्नी नीतू कपूर ने शेयर किया उनकी फिल्मों का मोंटाज वीडियो
दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की 71वीं जयंती पर उनकी पत्नी व ऐक्ट्रेस नीतू कपूर ने उनकी फिल्मों का मोंटाज वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "यादों में"। वहीं, अभिनेता संजय दत्त ने भी ऋषि कपूर की जयंती पर उनके व रणबीर कपूर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "चिंटू सर परिवार से बढ़कर थे।"