ऋषि सिंह के 'इंडियन आइडल 13' के विजेता बनने पर यूपी के सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के ऋषि सिंह को सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीज़न 13 के विजेता बनने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "आपकी अटूट संगीत साधना को समर्पित इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश समेत पूरे संगीत जगत को गर्व है। आपकी स्वर्णिम सफलताओं का क्रम अनवरत चलता रहे, यही कामना है।"

Load More