ऋषि सिंह बने 'इंडियन आइडल 13' के विजेता; मिला ₹25 लाख का नकद पुरस्कार

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) के ऋषि सिंह को रविवार को हुए सिंगिंग रिऐलिटी शो 'इंडियन आइडल' के सीज़न 13 के ग्रैंड फिनाले में विजेता घोषित किया गया। ऋषि सिंह को ₹25 लाख का चेक, इंडियन आइडल की विजेता ट्रॉफी और एक कार दी गई। कुल 6 फाइनलिस्ट में देबोस्मिता रॉय और चिराग कोतवाल क्रमश: फर्स्ट रनर-अप और सेकेंड रनर-अप रहे।

Load More