ऋषि सुनक को ब्रिटिश पीएम के तौर पर नियुक्त करने में किंग चार्ल्स-तृतीय की क्या भूमिका है?

राष्ट्र प्रमुख होने के नाते यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री की नियुक्ति करना किंग चार्ल्स-तृतीय का कर्तव्य है। किंग संवैधानिक परंपरा से बंधे हुए होते हैं लेकिन वह नए नेता को बुलाने से पहले निवर्तमान प्रधानमंत्री या चुनिंदा राजनेताओं से सलाह ले सकते हैं। किंग चार्ल्स-तृतीय बकिंघम पैलेस में ऋषि सुनक से मिले और उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

Load More