ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर 2 गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 11 यात्री हुए घायल
श्रीनगर (उत्तराखंड) में बुधवार को ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर तेज़ रफ्तार ट्रोला व सूमो गाड़ी की आमने-सामने हुई टक्कर में सूमो में सवार सभी 11 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, हादसे के बाद से ट्रोला चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।